फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर: देसी शराब की बोतल में मिले कांच के टुकड़े, कांग्रेस ने उठाया मुद्दा, जारी किया वीडियो

Fri, 05 Jun 2026 10:40 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

सार

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आबकारी विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां बिक्री के लिए रखी देसी शराब की सीलबंद बोतल में अंदर सैकड़ों कांच के टुकड़े मिले। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने इस मामले को गंभीरता से उठाते हुए वीडियो जारी किया, जबकि जिला आबकारी अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
शराब की बोतल में मिले कांच के टुकड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आबकारी विभाग की एक बेहद गंभीर और हैरान करने वाली लापरवाही सामने आई है। यहां बिकने वाली देसी शराब की एक सीलबंद बोतल के भीतर कांच के सैकड़ों टुकड़े तैरते हुए मिले हैं। इस मामले के सामने आने के बाद से ही पूरे प्रशासनिक और राजनीतिक अमले में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन


कांग्रेस ने उठाया मुद्दा, जारी किया वीडियो
इस गंभीर मुद्दे को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने प्रमुखता से उठाया है। उन्होंने अपने हाथ में कांच के टुकड़े से भरी शराब की बोतल को लेकर एक वीडियो जारी किया। उन्होंने कहा कि यदि सप्लायर से गलती हुई है तो इसकी गहन जांच कराई जानी चाहिए। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति इस शराब का सेवन करता है, तो उसका बचना नामुमकिन है।

आबकारी अधिकारी ने जांच का दिया आश्वासन
वहीं, जिला आबकारी अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी ने इस मामले की जांच कराने की बात कही है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इस लापरवाही के पीछे जो भी जिम्मेदार होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इस घटना ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सीलबंद शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिलना, उत्पादन प्रक्रिया या वितरण श्रृंखला में किसी बड़ी चूक का संकेत देता है। यह घटना न केवल उपभोक्ताओं के लिए जानलेवा साबित हो सकती है, बल्कि यह आबकारी विभाग की निगरानी प्रणाली पर भी प्रश्नचिह्न लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें