छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में कमलूर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रेल दोहरीकरण के काम में लगे 9 वाहनों को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया। इस आगजनी में 4 डम्पर पूरी तरह जलकर खाक हो गए, जबकि तीन पोकलेन, एक ग्रेडर और एक रोलर को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी गई है।