त्योहारों का मौसम आते ही खरीदारी का उत्साह बढ़ जाता है, लेकिन सवाल वही — ऑनलाइन शॉपिंग करें या बाजार से सामान खरीदें? ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर छूट, ऑफर और घर बैठे डिलीवरी का फायदा मिलता है, जबकि बाजार में असली अनुभव, मोलभाव और भरोसे का साथ रहता है। ऑनलाइन खरीदारी में समय और ऊर्जा की बचत होती है, परंतु नकली प्रोडक्ट्स और डिलेवरी की दिक्कतें भी आम हैं। वहीं बाजार से खरीदने पर आप सामान देखकर उसकी गुणवत्ता जांच सकते हैं। त्योहारों में समझदारी यही है कि ज़रूरत और बजट के हिसाब से दोनों का संतुलन बनाकर खरीदारी की जाए।