केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अर्जित शाश्वत चौबे की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर सवाल उठाया है। वहीं बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने भी इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दें कि अर्जित चौबे भागलपुर में हुए दंगे के आरोपी है। पुलिस उनकी तलाश में हैं लेकिन रामनवमी के दिन पटना में तलवार लेकर दिखे थे।