बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नुपुर शर्मा मामले पर विरोध प्रदर्शनों को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पटना में पत्रकारों के साथ बातचीत में नीतीश कुमार ने साफ कहा कि भाजपा ने जब नुपुर शर्मा के खिलाफ कार्रवाई कर दी है और पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तो विवाद की क्या जरूरत है?