फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बच्चा चोरी का प्रयास नाकाम, दादी की सतर्कता से पकड़ा गया आरोपी

Sun, 22 Feb 2026 09:57 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाढ़

बाढ़ अनुमंडल के घोसवरी थाना क्षेत्र में गोसाई गांव से दो वर्षीय मासूम को चोरी करने की कोशिश का मामला सामने आया। घटना रविवार को हुई। जानकारी के अनुसार, बच्चे की दादी सीता देवी ने मौके पर सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और चिल्लाना शुरू कर दिया, जिससे आसपास के ग्रामीण तुरंत घटना स्थल पर जमा हो गए। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शिवा भुइयाँ, पिता स्वर्गीय हरि भुइयाँ, निवासी जामताड़ा, थाना जयपुर, असम के हैं। घटना के समय आरोपी खेत में छिपकर बैठा था। जैसे ही मासूम खेलते हुए खेत की ओर बढ़ा, आरोपी बाहर निकला और बच्चे का मुंह दबाकर उसे गोद में उठाकर भागने लगा।

पढे़ं;  दुकान बंद कर रहे व्यापारी पर बरसी गोलियां, एसआईटी की ताबड़तोड़ कार्रवाई में मुख्य आरोपी गिरफ्तार ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस कार्रवाई सीता देवी की तेज प्रतिक्रिया और हल्ला करने पर ग्रामीणों ने आरोपी को घेरकर पकड़ लिया। इसके बाद घोसवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया। आरोपी को प्राथमिक उपचार के लिए घोसवरी पीएचसी भेजा गया, जहां इलाज के बाद हिरासत में रखा गया। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि बीते एक सप्ताह में बाढ़ अनुमंडल क्षेत्र में बच्चा चोरी की यह तीसरी घटना है, जिससे ग्रामीणों और बच्चों के अभिभावकों में चिंता और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने कहा कि वे सतर्कता बढ़ाएंगे और ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखेंगे।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें