फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 10 रुपये का लालच देकर चचेरे दादा ने पांच साल की पोती से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पकड़ा

Sat, 26 Apr 2025 07:45 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

Crime News: पीड़िता के मां ने स्थानीय थाना गोरौल में लिखित आवेदन देकर FIR दर्ज कराया है। बताया गया है कि पड़ोसी के द्वारा घर में घुसकर बच्ची को जबरन घर से उठाकर घर के पीछे बसवारी में ले जाकर दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। चचेरे दादा ने पोती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। वहीं, 12 घंटे के अंदर ही पुलिस ने आरोपी दादा को गिरफ्तार कर लिया है और सलाखों के पीछे भेज दिया है।

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां ने स्थानीय थाना गोरौल में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है। इसमें बताया गया है कि पड़ोसी द्वारा घर में घुसकर पांच साल की बच्ची को जबरन घर से उठाकर घर के पीछे बसवारी में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। उसके बाद बच्ची को घर पर छोड़ दिया। उसके हाथ में 10 रुपये दे दिया और कहा कि यह बात किसी से नहीं कहना। लेकिन जब बच्ची घर पहुंची तो इसकी जानकारी अपनी मां को दिया। मां और दादी दोनों ने मिलकर जब आरोपी से यह बात पूछने गए तो दोनों के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें: शराब माफियाओं ने बौखलाहट में पुलिस थाने पर किया हमला, थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन


परिवार वालों से मारपीट में घायल दोनों को इलाज के लिए स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर के द्वारा घायल दोनों का इलाज किया गया। वहीं, इन तमाम बातों का जिक्र करते हुए लिखित आवेदन स्थानीय थाने को दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


वहीं, गिरफ्तारी के बाद उससे गहनता से पूछताछ की गई और उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में महुआ SDPO कुमारी दुर्गा शक्ति ने बताया, गोरौल थाने में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मेडिकल जांच कराई गई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में लगी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें