फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: जमीन की मिट्टी का शोधन कराने जा रहे दंपती सड़क हादसे का शिकार, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल

Tue, 07 Jan 2025 03:09 PM IST
तिरहुत-मुजफ्फरपुर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया

सार

जमीन की मिट्टी का शोधन कराने जा रहे दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना स्थल पर पति की मौत हो गई है और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
शव ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बेतिया में जमीन की मिट्टी का शोधन कराने जा रहे दंपती सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना स्थल पर पति की मौत हो गई है और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना बगहा पुलिस जिले के गोबरहिया स्थान की है। मृत युवक की पहचान यूपी के महाराजगंज जिले के शीतलापुर गांव निवासी रामकेवट गुप्ता (40) वर्षीय के रूप में की गई है। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है।

विज्ञापन


वहीं, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि हादसा तब हुआ, जब दंपती अपने घर बनाने हेतु जमीन की मिट्टी का शोधन कराने के लिए बगहा के प्रतापपुर जा रहे थे। मृतक के साले अमरजीत ने बताया कि दो बाइक पर चार लोग सवार थे। एक बाइक पर रामकेवट और उनकी पत्नी बैठे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि रामकेवट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी है। इधर, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर व चालक की पहचान की प्रयास कर रही है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल टीम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


इधर लौकारिया थानाध्यक्ष अमन कुमार सिंह ने बताया है कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने रामकेवट को मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी का इलाज अस्पताल में जारी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें