लालू यादव की पार्टी आरजेडी द्वारा बुलाए गए बिहार बंद की वजह से एक आदमी की मौत हो गई। दरअसल कटियार में आरजेडी कार्यकर्ताओं द्वारा जबरन यातायात रोक देने की वजह से लंबा सड़क जाम लग गया और इसी वजह से जाम में फंसे एक मरीज की मौत हो गई। मृतक संतोष झा के परिजनों ने उनकी मौत के लिए आरजेडी को जिम्मेदार ठहराया है।