फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Darbhanga News: कॉलेज के अंदर से गायब हुई पीजी की छात्रा ने शेयर किया वीडियो.. बातें सुन रह जाएंगे हैरान!

कॉलेज परिसर से गायब हुई जिस मोनिका की बरामदगी के लिए अभियान शुरू हुआ था, उसने खुद वीडियो जारी कर शादी करने की बात कही। समस्तीपुर की रहने वाली पीजी की छात्रा दरभंगा के प्रतिष्ठित कॉलेज परिसर के अंदर से गायब हुई तो मीडिया सामाजिक दायित्व समझते हुए परिजनों के साथ खड़ा हुआ। जांच के लिए पुलिस पर दबाव बनाया तो एसआईटी तक का गठन हो गया। पुलिस शादी के लिए खुद भागने की थ्योरी लेकर चल रही थी, लेकिन कॉलेज के सीसीटीवी में उसके प्रवेश का फुटेज मिलने और निकलने का वीडियो नहीं होने के कारण सवाल उठ रहा था। अमर उजाला ने सबसे पहले यह खबर सामने लायी थी और अब पटना तक मुद्दा गरम हो चुका था। सांसद से लेकर मंत्री तक एसपी से लेकर डीजीपी तक मिल चुके थे। अब वह लड़की, मोनिका सामने आ गई और एक कागज पढ़ते हुए वीडियो शेयर किया कि उसने शादी कर ली है, खोजना बंद करें। मोनिका ने जारी वीडियो में अपने पिता पवन कुमार को संबोधित करते हुए कहा है कि किसी ने मेरा अपहरण नहीं किया है। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। मुझे आप लोग खोजना बंद कर दीजिए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उसके फ़ोटो के संबंध में कहा है कि लोग भी मेरा फोटो वायरल कर रहे हैं। मेरे फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा लें, क्यों कि इससे मेरे निजता का हनन हो रहा है। अगर मेरे फोटो को सोशल मीडिया से नही हटाते है तो हम मान हानि का मुकदमा भी दर्ज कराएंगे। मोनिका ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के सीएम कॉलेज के पीजी द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा है, जो 27 जून को कॉलेज परिसर से अचानक लापता हो गई। सीसीटीवी फुटेज में वह 27 जून को कॉलेज परिसर में प्रवेश करते हुए आखरी बार दिखी थी। परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद दरभंगा के नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई और बेटी को बरामदगी की गुहार लगाई थी। कई दिन बीत जाने के बाद भी मोनिका का कोई सुराग नहीं मिल रहा था। फिर मोनिका के पिता पवन शर्मा  सिटी एसपी अशोक कुमार को आवेदन देकर उनसे मदद की गुहार लगाई। तब सिटी एसपी ने मोनिका को शीघ्र बरामद कर लेने का भरोसा दिया। मंगलवार की देर शाम  नगर थाना की पुलिस उनके घर समस्तीपुर जिला के पाहेपुर आई थी और मोनिका के बेडरूम की भी तलाशी ली, लेकिन वहां भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें