फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitish Kumar Hijab Controversy: हिजाब खींच घिर गए सीएम नीतीश कुमार, ट्रोल कर रहा विपक्ष | RJD | Congress

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम में महिला का सरेआम हिजाब खींचकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। यह घटना उस समय हुई, जब वह आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंप कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। अब विपक्ष के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स भी इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतीश कुमार महिला को नियुक्ति पत्र देने के बाद उसके हिजाब की ओर इशारा कर रहे हैं। उन्होंने इसके बारे में पूछा और हिजाब हटाने का निर्देश दिया। फिर खुद हिजाब को खींच लिया। यह घटना मुख्यमंत्री कार्यालय में 'संवाद' कार्यक्रम के दौरान हुई, जहां एक हजार से अधिक आयुष डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। जब हिजाब पहने नुसरत परवीन की बारी आई, तो 75 वर्षीय मुख्यमंत्री ने हिजाब खींचते हुए कहा- यह क्या है? उसी समय एक अधिकारी ने महिला को जल्दी से वहां से हटाया। जबकि उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी नीतीश कुमार के बगल में खड़े थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें