फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Nabin के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर भाजपा दफ्तर में मना जमकर जश्न

Video Desk, Amar Ujala Updated Sun, 14 Dec 2025 10:33 PM IST

बिहार सरकार में मंत्री नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना मिलते ही बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बन गया। कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, ढोल-नगाड़ों की थाप पर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशी जताई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और नितिन नवीन को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने इसे बिहार के लिए ऐतिहासिक क्षण बताते हुए कहा कि पहली बार प्रदेश के किसी नेता को पार्टी के राष्ट्रीय स्तर पर इतना बड़ा दायित्व मिला है।
इस मौके पर बिहार भाजपा अध्यक्ष एवं उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने नितिन नबीन को बधाई देते हुए कहा कि हाल ही में एनडीए को मिली प्रचंड जीत का यह बिहार को मिला बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि बिहार के किसी नेता का पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनना प्रदेश के लिए गर्व की बात है। डॉ. जायसवाल ने नितिन नवीन को कर्मठ, जुझारू और मेहनती नेता बताते हुए कहा कि पार्टी ने उनकी निष्ठा और परिश्रम का सम्मान करते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें