फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Update: अगले 72 घंटे में ठंड और बढ़ेगी,समस्तीपुर में सबसे ज्यादा ठंड, पूर्णिया में कोहरे से राहत

बिहार में दिसंबर माह में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बारिश होने के कारण कनकनी बढ़ेगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार के कई जिलों में दिसंबर माह में बारिश के आसार जताया है। कहा कि इस माह सामान्य से अधिक बारिश के आसार हैं। इस कारण ठंड और बढ़ेगी। सामान्य परिस्थितियों में दिसंबर महीने में बिहार की औसत वर्षा 5.1 मिमी रहती है, लेकिन इस बार बारिश के आंकड़े सामान्य से ऊपर रह सकते हैं। रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। इतना ही नहीं कोहरा भी बढ़ने लगा है। इस बार दिसंबर में बरसात सामान्य से अधिक हो सकती है, जिससे सर्दी के मिज़ाज पर भी असर पड़ेगा। दिसंबर के तीसरे सप्ताह में पारा सात डिग्री के नीचे जा सकता है। अंतिम सप्ताह में शीतलहर चलेगी, जो जनवरी मध्य तक जारी रहेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें