फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Today: अगले तीन दिनों में और गिरेगा न्यूनतम तापमान, ट्रेनें एक से पांच घंटे तक लेट | Patna

बिहार में आने वाले तीन दिनों के बाद न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होगी। अब तक न्यूनतम पारा सात डिग्री तक ही पहुंचा है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, दिन और रात के तापमान में गिरावट होगी। पांच डिग्री तक भी न्यूनतम पारा गिरकर सकता है। अगले सात दिनों तक बिहार में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि अगले दो से तीन दिनों के दौरान राज्य के एक-दो स्थानों पर सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने स्पष्ट कहा कि पछुआ हवा की रफ्तार में कमी जरूर आई लेकिल ठंड में बढ़ेगी। इसलिए हार हाल में सावधानी बरतें। आज के मौसम की बात करें तो पटना में सुबह धूप निकली तो लोगों को राहत मिला। सभी लोग आज धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं कैमूर, बेगूसराय समेत कई जिलों में घने कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें