फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather Report : बिहार के कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, वाहन चालक परेशान

बिहार में ठंड का कहर जारी है। हवा की गति कम है लेकिन फिर भी कनकनी बढ़ती ही जा रही है। न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कई जिलों में पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट देखी गई है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। आज सुबह मुंगेर, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई समेत कई जिलों घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, तिरहुत, कोसी, दरभंगा, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में पश्चिम चंपारण (बेतिया/बगहा), पूर्वी चंपारण (मोतिहारी), गोपालगंज, सिवान, सारण (छपरा), मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, भोजपुर (आरा), बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जहानाबाद, अरवल, नालंदा (राजगीर), शेखपुरा, लखीसराय, मुंगेर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई शामिल हैं... 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें