बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दोनों को राजनीति के बारे में कोई जानकारी नहीं है. नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने सवाल किया कि प्रधानमंत्री अपने ही राज्य गुजरात के बारे में कितना जानते हैं जबकि वह 2002 से ही राजनीति में हैं.