बिहार की राजधानी पटना में महागठबंधन की गुरुवार को बड़ी बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन समय आते-आते इसका आकार छोटा नजर आने लगा। दिल्ली में दो दिन पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ राष्ट्रीय जनता दल की ओर से तेजस्वी यादव की बातचीत हुई।