अग्निपथ योजना के विरोध में छात्र संगठनों ने 24 घंटे के बिहार बंद का आह्वान किया है। यह बंद ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की ओर से बुलाया गया है। छात्र संगठनों की ओर से बुलाए गए बिहार बंद और तीन दिन से हो रहे हिंसक प्रदर्शन को देखते हुए नीतीश सरकार ने राज्य के 12 जिलों में इंटरनेट बंद करने का फैसला किया है।