साल 2021 शुरू हो गया है, लोगों को इस नए साल से कई उम्मीदें हैं। साल 2020 कई मायनों में पूरी दुनिया के लिए बुरा रहा। जिसके बाद साल 2021 से हर किसी को बहुत उम्मीदें है कि क्या ये साल उनकी जिंदगी के लिए अच्छा रहेगा या नहीं? नए साल का आगाज कन्या लग्न, मेष नवांश, कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में हुआ है। ज्योतिष के मुताबिक चतुर्थ स्थान सुख समृद्धि का होता है। बुध का बुधादित्य योग जनता के लिए कुछ राहत का मार्ग प्रशस्त कर रहा है।