फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 24 January 2026: देखिए क्या कहती है आपकी राशि | Aaj Ka Rashifal | Horoscope | Amar Ujala

Sat, 24 Jan 2026 01:44 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

मेष राशि
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। बिजनेस पहले से बेहतर चलेगा, जिससे आपको खुशी होगी और अच्छी इन्कम होने से आपके जीवनसाथी और आपके बीच रिश्ता भी बेहतर रहेगा। आप उन्हें कहीं शॉपिंग आदि पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और खर्चा भी अधिक होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करेंगे।

वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो उसे पूरा करने में आपको समस्या अवश्य आएगी। आपके के खिलाफ कार्य क्षेत्र में आज कोई षड्यंत्र रचा जा सकता है, जिसको लेकर आपको सतर्क रहना होगा। यदि आपने किसी घर, मकान आदि की खरीदारी के प्लानिंग की है, तो उसमें आप अपने पिताजी से सलाह मश्विरा आवश्यक करें। आप कुछ पारिवारिक समस्याएं फिर से उभरेगी।

मिथुन राशि
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी मनचाहे कोर्स में भी दाखिला में मिल सकता है और आप आज अपनी मेहनत से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको किसी कानूनी मामले को लेकर समस्या चल रही थी, तो उसमें भी आपको आज राहत मिलती दिख रही है। आप किसी नए वाहन की खरीददारी कर सकते हैं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन बढ़िया रहने वाला है।
कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती भरा रहने वाला है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। दोस्तों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे। आप कामों को लेकर थोड़े लापरवाही दिखाएंगे, जिससे बाद में आपके ऊपर काम का प्रेशर अधिक रहेगा। यदि आपका कोई प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त का मामला यदि विवादित था, तो उसमें आपको जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें