फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rashifal 30 June 2025: देखिए क्या कहती है आपकी राशि

Mon, 30 Jun 2025 05:06 AM IST
सत्यम दुबे वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
मेष 
आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। व्यापार में आपको कुछ नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में आपको मन मुताबिक काम मिलेगा। 

वृष 
आर्थिक मामलो में संभलकर चलने की जरुरत है। किसी को धन उधार देने से बचें। किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। 

मिथुन
आज का दिन धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको बेवजह की भाग दौड़ लगी रहेगी। व्यापार में कोई बदलाव कर सकते हैं। 

कर्क
आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कोई चोट लगने की आशंका है। 

सिंह
आज का दिन आपके लिए सामन्य रहने वाला है। आप किसी नए काम में हाथ न डालें। आपको कोई नौकरी का ऑफर आ सकता है। 

कन्या
आर्थिक दृष्टिकोण से दिन अच्छा रहने वाला है। लोगों का आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। किसी नए वाहन को लेकर आ सकते हैं। 

तुला
व्यापार कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम मिल सकता है। किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। 

वृश्चिक
आज का दिन विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। 

धनु
आज का दिन उलझनों में भरा रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सामाजिक क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। 

मकर 
लोगों से काम निकालने में कामयाब रहेंगे। पुरानी गलती से सबक लेने की आवश्यकता है। किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। 

कुंभ
आपका मन कोई काम पूरा न होने से परेशान रहेगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। 

मीन
आपके चारो ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका मन धार्मिक कामों में लगेगा। व्यापार में आप कोई बदलाव कर सकते हैं।   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें