फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिकता कानून के विरोध में महेश भट्ट, जामिया हिंसा पर नंदिता दास खफा, पांच खबरें

Mon, 16 Dec 2019 07:29 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Bollywood - फोटो : Social Media
नागरिकता कानून को लेकर देशभर में लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। पूर्वोत्तर राज्यों के अलावा पश्चिम बंगाल और दिल्ली में इस प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। दिल्ली के जामिया नगर में रविवार को प्रदर्शनकारियों ने 6 बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में तोड़फोड़ की। पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की, जिसमें कई छात्रों के घायल होने की खबर है। इस मामले पर बॉलीवुड की कई हस्तियों का समर्थन मिल रहा है। फिल्म मेकर महेश भट्ट ने संविधान की शपथ लेते हुए कहा कि वो अपने डॉक्यूमेंट्स जमा नहीं करेंगे।

Video: नागरिकता कानून के विरोध में उतरे महेश भट्ट, प्रतिज्ञा लेकर बोले- नहीं जमा करुंगा कागजात
विज्ञापन

2 of 5
Nandita Das - फोटो : Social Media
नागरिकता कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली के जामिया नगर में इस कानून के खिलाफ हो रहा प्रदर्शन रविवार को हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने तीन बसों में आग लगा दी और एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की। हिंसा को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में घुसकर छात्रों और शिक्षकों के साथ मारपीट की। साथ ही पुलिस ने पत्रकार के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की। इस मामले पर बॉलीवुड हस्तियों के रिएक्शन आने लगे हैं। नंदिता दास ने ट्वीट कर इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

जामिया हिंसा पर अभिनेत्री नंदिता दास का बयान, ट्वीट कर जताई हैरानी
विज्ञापन

3 of 5
Payal Rohatgi - फोटो : Social Media
अपने बयानों की वजह से हमेशा विवादों में रहने वाली एक्ट्रेस और पूर्व बिग बॉस प्रतियोगी पायल रोहतगी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पायल पर देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू पर भद्दी टिप्पणी करने का आरोप है। पायल की गिरफ्तारी के बाद अब उनके पति पहलवान संग्राम सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है।
 

4 of 5
salman khan - फोटो : Social Media
सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को हिट कराने के लिए सलमान इसके प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। हाल ही में भाईजान ने एक खुलासा कर सभी को चौंका दिया। सलमान ने बताया कि दबंग के लिए वो पहली पसंद नहीं थे। फिल्म में चुलबुल पांडे का किरदार उनकी जगह कोई दूसरा कलाकार निभाने वाला था।

सलमान का खुलासा: 'दबंग' के लिए नहीं थे पहली पसंद, ये अभिनेता निभाने वाला था चुलबुल पांडे का किरदार
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कबीर सिंह और संदीप वांगा - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2019 शाहिद कपूर के लिए बेहद खास रहा। उनकी फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। इसके साथ ही कबीर सिंह के साथ एक और उपलब्धि जुड़ गई है। गूगल की रिपोर्ट के मुताबिक कबीर सिंह इस साल भारत में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म बन गई है। 2019 में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा सर्च होने वाली फिल्म की लिस्ट में कबीर सिंह चौथे स्थान पर है। ऐसी सफलता से फिल्म के स्टार काफी खुश हैं। इस बीच एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने खुलासा किया है कि कुछ सीन्स के दौरान वो काफी असहज थीं लेकिन फिर भी वो प्रीती का किरदार निभाने के लिए राजी हो गईं।

कबीर सिंह के कुछ सीन्स में असहज हो गईं थीं कियारा आडवाणी, बोलीं- मैं इसके लिए राजी...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें