फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कोतवाली पुलिस ने एक युवक को 8.26 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात को नशा मुक्त उत्तरकाशी अभियान के तहत सीओ हीरा लाल बिजल्वाण व थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल के मार्गदर्शन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें एसआई देवेंद्र पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बस अड्डे के पास इंदिरा कालोनी जाने वाले पैदल रास्ते से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। मामले में गौरव निवासी मोहल्ला वाडवान, थाना धामपुर जिला बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। वहीं बृहस्पतिवार शाम को ही थाना कोतवाली पुलिस ने मनेरा पुल से दिलसौड़ जाने वाले रास्ते से एक व्यक्ति को 24 अद्धे व 44 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान धीरेंद्र सिंह निवासी वार्ड संख्या 9 ज्ञानसू के रूप में हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें