फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से यमुनोत्री हाईवे रहा तीन घंटे बंद

विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे किसाला में बंद होने से हाईवे पर रूके वाहन। - फोटो : UTTER KASHI
विज्ञापन
यमुनोत्री हाईवे पर पत्थर गिरने से हाईवे तीन घंटे तक किसाला खनेड़ापुल के पास बंद रहा, जिससे तीर्थयात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

यमुनोत्री हाईवे पर पोलगांव से पालीगाड़ तक चारधाम सड़क परियोजना के तहत चौड़ीकरण कार्य चल रहा है, जिससे किसाला खनेड़ापुल के निकट यमुनोत्री हाईवे निर्माण एजेंसी के नियम विरुद्ध पहाड़ कटान से लंबे समय तक बाधित रहा था। हालांकि अब कटिंग काम बंद हो गया, लेकिन अनियंत्रित पहाड़ कटान से झूलती चट्टानें खिसकने का भय बना हुआ रहता है। इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। आज दिन में झूलती चट्टानें खिसकने से हाईवे करीब तीन घंटे तक बंद रहा, जिससे यात्रियों को धूल भरी सड़क पर खड़े होने के लिए मजबूर होना पड़ा। बीते बुधवार देर रात भी बारिश से हाईवे डेढ़-दो घंटे बंद रहा था। हालांकि तीन घंटे बाद हाईवे खोल दिया गया है। लेकिन आवाजाही जोखिम भरी हो रही है। ईई एनएच राजेश पंत ने बताया कि मशीनें लगाकर हाईवे खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें