नौगांव ब्लॉक के बाडिया गांव की महिला की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। घास काटने के दौरान यह हादसा हुआ।
सामाजिक कार्यकर्ता जगत सिंह रावत ने बताया कि बाडिया गांव निवासी ललिता देवी पत्नी मनोज दास मंगलवार सुबह आठ बजे गांव के समीप यमुना नदी पार कर घास लेने गई थीं। घास काटते समय अचानक पैर फिसलने से उनकी पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। नौगांव ब्लॉक प्रमुख सरोज पंवार ने शोक व्यक्त करते हुए प्रशासन से परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद