फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: बस्तियों का रुख कर रहे वन्यजीव

Sat, 24 Oct 2026 05:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। वन्यजीवों की आबादी वाले क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ रही है। अपर यमुना वन प्रभाग में इस वर्ष मानव-वन्यजीव संघर्ष की चार घटनाएं सामने आई हैं। इनमें एक घटना भालू और तीन घटनाएं जंगली सुअर से संबंधित हैं। उप प्रभागीय वनाधिकारी, अपर यमुना वन प्रभाग साधु लाल पलियाल ने बताया कि जंगलों में प्राकृतिक भोजन की कमी और बस्तियों के आसपास आसानी से उपलब्ध खाद्य सामग्री वन्यजीवों को आकर्षित करती है। एक बार आबादी के आसपास भोजन मिलने पर जंगली जानवर बार-बार उसी क्षेत्र में आने लगते हैं और वहां ठहरने लगते हैं। इससे ग्रामीणों और वन्यजीवों के बीच आमना-सामना बढ़ता है जो संघर्ष की घटनाओं का कारण बन सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें