उत्तरकाशी में पेयजल निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर तालाबंदी की।
उत्तराखंड पेयजल निगम अधिकारी-कर्मचारी समन्वय समिति के अध्यक्ष एसपी व्यास एवं संयोजक टीआर जगूड़ी ने बताया कि 15 मार्च को भी कार्यबहिष्कार जारी रहेगा।
इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बेमियादी हड़ताल के साथ कार्यालयों पर तालाबंदी कर देंगे। इस मौके पर एसएन नौटियाल, गंगा सिंह कलूड़ा, प्रदीप कुमार और महेश भट्ट आदि मौजूद रहे।