फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: सात साल से इंद्रमणी की वतन वापसी का इंतजार

Mon, 10 Mar 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। धौंतरी के गोरसाड़ा गांव के इंद्रमणी नौटियाल का परिवार सात साल से उनके वतन वापसी का इंतजार कर रहा है। इस संबंध में उनकी बेटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम धामी से गुहार लगाई है कि उनके पिता को स्वदेश लौटने में मदद करें। गोरसाड़ा गांव की दीपिका नौटियाल ने बताया कि वर्ष 2018 में उनके पिता सऊदी अरब में एक कंपनी में कार्य करने गए थे। वहां पर उनके वाहन से एक दुर्घटना हो गई थी। इस पर उन्होंने वहां पर सजा भी काटी। लेकिन वाहन कंपनी के नाम पर था और मालिक की ओर से पूरा दोष इंद्रमणी नौटियाल पर डाल दिया गया। जिससे वह देश वापसी नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने विदेश मंत्रालय और पीएमओ तक गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दीपिका ने बताया कि मां मजदूरी कर उसका और छोटे भाई शुभम का पालन-पोषण कर रही है। क्षेत्र के नितिन नौटियाल ने प्रदेश सरकार से पीड़ित परिवार की मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें