स्वच्छ भारत अभियान के तहत नेहरू युवा केंद्र उत्तरकाशी के स्वयंसेवकों द्वारा 6 ब्लॉकों के गांवों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर नौगांव ब्लॉक के समन्वयक राहुल कुमार सिंगल यूज प्लास्टिक को एकत्र करवा रहे हैं। साथ ही युवा मंडल विकास कार्यक्रम के तहत 20 से अधिक गांवों में यूथ क्लबों का गठन भी किया जा रहा है। अब तक लगभग आधा दर्जन गांवों में 90 किलो से अधिक प्लास्टिक एकत्र किया गया है। संवाद