फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: विधायक के आश्वासन पर भटवाड़ी में ग्रामीणों का धरना समाप्त

Sat, 11 Jul 2026 07:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी में विकास संघर्ष समिति के नेतृत्व में तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना शनिवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही मांगों का समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन शुरू करने को बाध्य होंगे। ग्रामीण बीते 17 दिनों से भटवाड़ी में धरने पर बैठे थे। उनकी प्रमुख मांगों में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना, ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत गंगोत्री हाईवे का चौड़ीकरण और अन्य विकास कार्य शामिल थे। शनिवार को गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान धरना स्थल पर पहुंचे और आंदोलनरत ग्रामीणों से वार्ता की। उन्होंने ग्रामीणों को उनकी तीनों मांगों पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। इस दौरान विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी एवं ग्रामीणों ने कहा कि मांगों के निस्तारण को लेकर प्रशासन और सरकार की ओर से ठोस पहल की उम्मीद है। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन फिर से शुरू किया जाएगा। इस मौके पर कैशव नौटियाल, रमेश सिंह नेगी, विवेक नौटियाल, यजुवेंद्र रावत, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे। ............................................
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें