फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की क्रशर को शिफ्ट करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी पट्टी के थाती गांव के पास पिन्याल नामे तोक में लगे स्टोन क्रशर प्लांट को शिफ्ट करने की मांग उठ रही है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्राम प्रधान थाती तनुजा चौहान, जिला पंचायत सदस्य मधु भटवान, क्षेपं सदस्य सविता, सीमा, पिंकी देवी, दिनेश सिंह, मुन्नी देवी, मनीषा व शकुंतला ने कहा कि पूर्व में भी यह क्रशर बंद करवा दिया गया था। इसके दोबारा शुरू किया गया है। इसके कारण बालू और पत्थर के कण उड़कर उनकी खेतिहर जमीन को बंजर कर रहे हैं। प्लांट के पास खोलिया गांव, थाती, ईड़, पैणी भवान, भाटगांव, पिपली, कोटी, मंजकोट, दयूली, गवाण और धारकोट आदि गांव हैं। साथ ही 200 से 300 मीटर की दूरी पर जीआईसी थाती धनारी व राजकीय पालीटेक्निक व कन्या जूनियर हाईस्कूल भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें