फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर घायल, हायर सेंटर किया रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
खुरकोट गांव में भालू ने एक ग्रामीण पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बाड़ाहाट रेंज स्थित खुरकोट गांव निवासी गंगा सिंह (70) पुत्र अमर सिंह सोमवार सुबह गांव से कुछ दूर स्थित अपनी गोशाला की तरफ जा रहा था। तभी गदेरे के पास घात लगाकर बैठे भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू से बचने के लिए संघर्ष कर रहे ग्रामीण की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे, जिससे भालू भाग गया। ग्रामीण घायल को अस्पताल ले गए, जहां से उन्हें ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। घटना की सूचना पर डीएफओ संदीप कुमार अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण का हाल जाना और प्राथमिक सहायता के रूप में 15 हजार रुपये की धनराशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि पीड़ित को मानकों के अनुसार आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें