फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: तहसील स्तर पर राम जन्मोत्सव में होंगे विभिन्न कार्यक्रम

Sun, 22 Mar 2026 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। विश्व हिंदू परिषद की बैठक में आगामी राम जन्मोत्सव को लेकर तहसील स्तर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 24 मार्च को हनुमान चालीसा पाठ, राम नवमी पर सामूहिक कन्या पूजन और 5 अप्रैल को गायत्री यज्ञ आयोजित किए जाएंगे। रविवार को रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित बैठक में नगर की समस्याओं के साथ-साथ युवाओं में बढ़ती नशे की लत पर भी चिंता जताई गई। इस दौरान बजरंग दल के जिला संयोजक सत्येंद्र परमार ने कहा कि संगठन नशे के खिलाफ अभियान चलाकर युवाओं को जागरूक करेगा। निर्णय लिया गया कि 24 मार्च को हनुमान चौक स्थित हनुमान मंदिर में हनुमान चालीसा पाठ, राम नवमी पर रुद्रेश्वर मंदिर में सामूहिक कन्या पूजन और 5 अप्रैल को वाल्मीकि बस्ती में गायत्री यज्ञ आयोजित होगा। बैठक में जोशियाड़ा नगर क्षेत्र के लिए राजपाल पंवार को प्रखंड अध्यक्ष और केदार घाट मार्ग के लिए महेंद्र सिंह रावत को बस्ती अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर नगर संयोजक कूनाल सहदेव, अजय प्रकाश बडोला, कीर्ति सिंह महर, उमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें