फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उक्रांद ने चुनावी सर्वे पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल ने गंगोत्री विधानसभा सीट के लिए सोशल मीडिया पर चल रहे चुनावी सर्वे पर सवाल उठाए। पार्टी के पूर्व संरक्षक एवं जिला प्रभारी विष्णुपाल रावत ने इस चुनावी सर्वे को सोची समझी साजिश बताया। यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सर्वे में ज्यादातर नाम भाजपा नेताओं के हैं। उक्रांद का गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में अपना वर्चस्व है। बसपा का भी अपना वोट बैंक है, लेकिन दोनों ही दलों को इस सर्वे में नकारा गया है। उन्होंने सर्वेक्षण में पूर्व पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान को जगह न देने पर भी सवाल उठाए। रावत ने जनता से सोशल मीडिया पर चल रहे सर्वे के बहिष्कार की अपील की। बताते चलें कि सर्वे में कई नेताओं की लोकप्रियता के आधार पर तुलना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें