फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े बारह ग्राम स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी थाना पुलिस ने दो युवकों को 12.60 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मणीकांत मिश्रा ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी। कहा कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें अब आम लोगों का सहयोग भी मिल रहा है। बताया कि बृहस्पतिवार शाम को कार सवार शिमला हिमाचल निवासी दो युवकों को पुलिस ने रोका। तलाशी व पूछताछ करने पर उनके पास से 12.60 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। एसपी मिश्रा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत डेढ़ से दो लाख रुपये के करीब है। मामले में ललित कुमार उम्र 27 व उमेश उम्र 32 दोनों निवासी शिमला हिमाचल के खिलाफ मोरी थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई भाव सिंह चौहान, कांस्टेबल रमेश राणा व शूरवीर सिंह शामिल थे। एसपी ने पुलिस टीम की सफलता पर दो हजार रुपये का नकद ईनाम देने की घोषणा की। वार्ता में पुलिस उपाधीक्षक दीवान सिंह मेहता, पुलिस निरीक्षक अजय सिंह, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें