राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुलवामा शहीदों एवं चमोली में आए आपदा में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दीये जलाकर श्रद्धांजलि दी। रविवार शाम को हनुमान चौक के निकट श्रीदेव सुमन प्रतिमा मंच पर जुटे लोगों ने दीप जलाकर दो मिनट का मौन रखा। इस मौके पर संदीप भट्ट, राजेश नौटियाल, अजय बडोला, ललित मोहन भट्ट, विनोद राणा, चंद्रभूषण नौटियाल, मुरली मनोहर भट्ट, शैलेंद्र अवस्थी आदि मौजूद रहे। संवाद