फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को बताए यातायात के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा एवं नशा उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत पुलिस द्वारा बालिका इंटर कालेज बड़कोट व राइंका डामटा में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़कोट थाने के एसआई बलवीर सिंह ने छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर सड़क हादसों पर काफी हद तक नियंत्रण लगाया जा सकता है। उन्होंने सभी लोगों से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने, तीन सवारी नहीं बैठाने, तेज गति से एवं नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने की अपील की। इसके साथ ही छात्राओं को नशा उन्मूलन, महिला उत्पीड़न, साइबर क्राइम आदि के बारे में भी बताया गया। राइंका डामटा में चौकी प्रभारी शेखर नौटियाल ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, नशा उन्मूलन आदि के बारे में जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें