बड़कोट। कंसेरू गांव में मध्य रात्रि को एक आवासीय मकान में आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारण कोई जन हानि नहीं हुई, आग की चपेट में आने से तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने के कारण पता नहीं चल पाया। तहसील मुख्यालय से लगे कंसेरू गांव में मध्य रात्रि को ऐना देवी के आवासीय मकान पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया, लेकिन आवासीय मकान के नीचे बंधी तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। गांव के अनिल रावत ने पीड़ित महिला को प्रशासन से आर्थिक सहायता देने की मांग की है। वहीं घटनास्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार खजान सिंह असवाल ने बताया कि रात करीब तीन बजे ऐना देवी के भवन में अचानक लगी। आग के कारण निचले हिस्से में बंधी तीन मवेशियों की दम घुटने से हुई मौत हो गई। जबकि भवन को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है, इसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। संवाद