फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: धूमधाम से मनाया घंडियाल देवता का जागरण मेला

Sun, 28 Dec 2025 07:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के अलेथ और धनपुर गांव के मध्य घंडियाल धार में ग्रामीणों ने अपने आराध्य घंडियाल देवता का जागरण मेला भव्य रूप से मनाया।
विज्ञापन

अलेथ और धनपुर गांव के माध्य घंडियाल धार नामक स्थान पर ग्रामीणों ने अपने आराध्य घंडियाल देवता की विशेष पूजा-अर्चना की। अंतिम दिन मंदिर परिसर में रात भर घंडियाल देवता का जागरण किया। इस दौरान घंडियाल देवता और देव डोलियों ने मंदिर की परिक्रमा कर ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया। मानपुर गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली ने बताया कि हर तीसरे साल घंडियाल देवता का जागरण मेला होता है। इसमें पूरे बाडागड्डी पट्टी सहित अन्य गांव के ग्रामीणों की भीड़ जुटती है। इस मौके पर अलेथ गांव की प्रधान कविता रावत, धनपुर गांव के प्रधान विवेक गुसांई, क्षेत्र पंचायत सदस्य साजन कोहली, देवी सिंह महर, पदम सिंह रावत, उदय सिंह, भरत सिंह, बुद्धि सिंह रावत, सोबत सिंह गुसाईं आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें