उत्तरकाशी। भटवाड़ी ब्लॉक के क्यार्क गांव में मंगलवार रात को आयोजित श्रीकृष्ण लीला में कालिया नाग मर्दन प्रसंग का भव्य मंचन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के सजीव मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, डुंडा ब्लॉक प्रमुख राजदीप परमार और मुख्यमंत्री के गढ़वाल समन्वयक किशोर भट्ट ने किया। उन्होंने ग्रामीणों की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखने के लिए श्रीकृष्ण लीला के आयोजन की सराहना की। इस मौके पर कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष राजवीर सिंह रावत, वीरेंद्र राणा, विनोद पंवार, अमित नेगी, रविंद्र रावत, निर्देशक संजय राणा और भंडारी कुलवीर चौहान मौजूद रहे। संवाद