फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत से गिरने से बच्चे की मौत

Sat, 06 Feb 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला उत्तरकाशी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय से सटे जोशियाड़ा में दो मंजिले भवन की छत से गिरने से एक बच्चे की मौत हो गई। हादसा तब हुआ, जब बच्चा एक छत से दूसरी छत पर जा रहा था।
विज्ञापन



जोशियाड़ा में करीब साढ़े चार बजे अर्जुन गुसाईं  (7) पुत्र अनूप गुसाईं अपने घर की छत पर खेल रहा था। एक छत से दूसरे छत पर जाते समय वह नीचे गिर गया।

परिजन उसे जिला चिकित्सालय ले गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार एवं मोहल्लेवासी सदमे में हैं।

अर्जुन सहारा क्रिश्चियन एकेडमी जोशियाड़ा में पहली कक्षा का छात्र था। उसके पिता अनूप गुसाईं उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय अठाली में वरिष्ठ लेखाकार के पद पर कार्यरत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें