फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल उत्तरकाशी में ब्लैक फंगस का संदिग्ध मरीज मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
देश में कोरोना संक्रमण के साथ ब्लैक फंगस बीमारी के बढ़ते मामलों के बीच जिला अस्पताल उत्तरकाशी में भी ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज सामने आया है।
विज्ञापन

सीएमएस डा. एसडी सकलानी ने बताया कि सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में ब्लैक फंगस का एक संदिग्ध मरीज आया। बताया कि पूर्व में कोरोना संक्रमित रहा यह व्यक्ति जिला अस्पताल से ठीक होकर घर लौट गया था, जिसकी आंखों में देखने की परेशानी हुई। व्यक्ति में ब्लैक फंगस जैसे संदिग्ध लक्षण होने पर उसे उच्च स्तरीय जांच के लिए मैक्स अस्पताल देहरादून भेजा गया, जहां से उसे एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस पर कुछ कहा जा सकता है। सीएमएस डा. सकलानी ने बताया कि ब्लैक फंगस का खतरा केवल कोविड संक्रमितों में ही नहीं है। यह किसी भी गंभीर बीमारी के बाद रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने के कारण हो सकता है। उन्होंने हाल में कोरोना संक्रमण या किसी गंभीर बीमारी से ठीक हुए लोगों को किसी भी परेशानी पर डॉक्टर को दिखाने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें