फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवास सज्जा प्रतियोगिता में सुधीर प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के दौरान पुलिस कर्मियों के आवासों की साफ-सफाई व सज्जा प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं देहरादून में आयोजित दीपावली मेले में उत्तरकाशी पुलिस की टीम को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में द्वितीय स्थान मिलने पर एसपी ने टीम को बधाई दी। प्रतियोगिता में सुधीर डंगवाल प्रथम, शौकेंद्र राणा द्वितीय व रीता कंडारी तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को एसपी मणिकांत मिश्रा ने पुरस्कृत किया। एसपी मिश्रा ने दीपावली मेला देहरादून में उत्तरकाशी पुलिस की ओर से स्टॉल लगाने में सहयोग देने वाली पुलिस वाइव्स को भी सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में उत्तरकाशी पुलिस टीम को द्वितीय स्थान मिला। एसपी ने पुलिस की सांस्कृतिक टीम को बधाई दी। कार्यक्रम में सीओ एचएल बिजल्वाण, प्रतिसार निरीक्षक जनक सिंह और महिला एसआई गीता आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें