फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्रों ने किया मंदिर और पावर हाउस का भ्रमण

Fri, 20 Nov 2026 04:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

उत्तरकाशी। पीएम श्री कमलाराम नौटियाल इंटर कॉलेज धौंतरी की ओर से विद्यार्थियों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इस दौरान कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों ने बूढ़ा केदार मंदिर और गुनसोला पावर हाउस का भ्रमण कर धार्मिक विरासत और जलविद्युत उत्पादन की जानकारी हासिल की। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों ने कृषि विज्ञान केंद्र, चिन्यालीसौड़ पहुंचकर आधुनिक कृषि तकनीक, जैविक खेती, उन्नत बीज और बागवानी की जानकारी ली। प्रधानाचार्य एवं शिक्षक-कर्मचारियों के मार्गदर्शन में आयोजित भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, पर्यावरण चेतना और सामाजिक-सांस्कृतिक समझ विकसित करना रहा। भ्रमण में शांति प्रसाद नौटियाल, डॉ. अचला चंदोक, राजेश कुमार पनियाल, कुलदीप बिष्ट, विवेक, विजयेता, मुकेश गुसाईं, ध्रुवपाल सिंह, सुनीता शाह, कुसुम सजवाण, सतेन्द्र बरवाण, अरुण नौटियाल, सूरज भट्ट, दुर्गा प्रसाद भट्ट, नीता राणा, प्रदीप राणा, आजाद रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें