फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: छात्राओं को बताई स्टोन पेंटिंग की बारीकियां

Sat, 04 Apr 2026 05:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पीजी कॉलेज में दो दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को स्टोन पेंटिंग की बारीकियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी और कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. पंकज पंत ने किया। वहीं, चित्रकला विभाग के प्रभारी डॉ. मनीष सेमवाल ने बताया कि दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को स्टोन पेंटिंग की बारीकियां के बारे में बताया गया। इससे प्रतिभागियों को नवीन कला तकनीकों को सीखने का अवसर प्राप्त हुआ। साथ ही डॉ. दिव्य थापा ने बाटिक प्रिंटिंग पेंटिग का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर डॉ. मधु बहुगुणा, डॉ. विनीता कोहली, डॉ. लोकेश सेमवाल, डॉ. रमेश सिंह, डॉ. प्रवीण भट्ट, डॉ. नेहा गोस्वामी, डॉ. नेहा तिवारी, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. सुनीता मेहता, डॉ. बच्चन लाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें