फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का हाल: अंग्रेजी में नाम तक नहीं लिख सके छात्र, उत्तरकाशी में छह शिक्षकों का वेतन रोका

Thu, 08 Dec 2022 03:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी

सार

बीईओ अजीत भंडारी ने सर बडियार के प्राथमिक विद्यालय सर, पौंटी, किमडार, डिंगाड़ी व जूनियर विद्यालय सर, डिंगाड़ी, सर बडियार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूलों में गैरहाजिर मिले दो प्रधानाध्यापकों के निलंबन की संस्तुति भी की गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्लाक में स्कूली शिक्षा का हाल क्या है, इसका पता बुधवार को सर बडियार क्षेत्र के प्राथमिक व जूनियर विद्यालयों के निरीक्षण में खंड शिक्षा अधिकारी को पता चला। कई बच्चे अंग्रेजी में अपना नाम तक नहीं लिख पाए। इस पर छह शिक्षकों का एक माह का वेतन रोक दिया गया। वहीं स्कूलों में गैरहाजिर मिले दो प्रधानाध्यापकों के निलंबन की संस्तुति भी की गई।

विज्ञापन


बुधवार को बीईओ अजीत भंडारी ने सर बडियार के प्राथमिक विद्यालय सर, पौंटी, किमडार, डिंगाड़ी व जूनियर विद्यालय सर, डिंगाड़ी, सर बडियार का औचक निरीक्षण किया। प्राथमिक विद्यालय पौंटी के प्रधानाध्यापक विजेंद्र पाल व प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी के प्रभारी प्रधानाध्यापक अतोल सिंह के विद्यालय में अनुपस्थित मिले जिस पर उनके निलंबन की संस्तुति उच्च अधिकारियों से की गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जूनियर विद्यालय डिंगाड़ी, प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी व पौंटी में शैक्षिक स्तर निम्न होने सहित आदि अनियमितताएं पाए जाने पर जूनियर विद्यालय डिंगाड़ी के तीन तथा प्राथमिक विद्यालय डिंगाड़ी के दो एवं प्राथमिक विद्यालय पौंटी के एक शिक्षक की वेतन रोकने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के कुछ विद्यालयों में विद्यालय भवन पुनर्निर्माण हेतु ग्रामीणों के साथ भूमि विवाद भी चल रहा है। इसकी रिपोर्ट भी उच्च अधिकारियों को भेज दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें