फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarkashi News: दुग्ध डेयरियों से जुड़ी महिलाओं को बांटी स्टील के टब

Tue, 31 Mar 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तर काशी
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। डेयरी विकास विभाग के सहयोग से दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था मातली की ओर से पशुपालकों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में स्वच्छ दूध के उत्पादन को बढ़ाने, पशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण तथा दुग्ध उत्पादों के विपणन के बारे में जानकारी दी। कोटियालगांव और सुनारा में आयोजित प्रसार गोष्ठी के दौरान दुग्ध डेयरियों से जुड़ी महिलाओं को पशुचार और स्टील के टब वितरित किए गए। इस मौके पर दुग्ध उत्पादक सहकारी संस्था के प्रबंधक एसके सिंह ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की सलाह दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विजय बंधानी, वीके द्धिवेदी, सरोज देवी, योजना देवी, मुकेश बंधानी, हरदेव रावत, सुनीता बंधानी, उर्मिला, समानी देवी दर्शनी, सीमा दीपिका, रोशन रावत, संजय असवाल, गोपाल रमोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें