भटवाड़ी की ब्लाक प्रमुख विनीता रावत ने न्याय पंचायत बंद्राणी में पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख ने बीडीओ को बैठक में अनुपस्थित रहे अधिकारी कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को आपसी तालमेल से कार्य करना चाहिए। उन्होंने न्याय पंचायत स्तर के अधिकारियों से जनभावनाओं के अनुरूप योजनाओं का चयन करने को कहा। ज्येष्ठ उपप्रमुख मनोज रावत ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बीच समन्वय के उद्देश्य से न्याय पंचायत स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। ब्यूरो