फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथों पर सजी दुकानें, लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय के बाजारों से फुटपाथ गायब हो गए हैं। इन फुटपाथों पर दुकानें सजी हैं। वहीं बाजारों में कई स्थानों पर सड़क में निर्माण सामग्री फैली है। स्थिति यह है कि चार लोगों के एक साथ पैदल चलने पर जाम की स्थिति बन रही है। प्रशासन की मौन स्वीकृति शहर में अव्यवस्था का कारण बन रही है। नगर पालिका बाड़ाहाट के अधिशासी अधिकारी सुशील कुरील का कहना है कि ठेलियों के लिए स्थान तलाशा जा रहा है। लोगों ने पुराने समय से अतिक्रमण किया हुआ है। जिला प्रशासन के सहयोग से इसे हटाया जाएगा। एसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि फुटपाथ व नालियों पर अतिक्रमण से शहर के भीतर यातायात प्रभावित हो रहा है। जल्द ही अभियान चलाकर फुटपाथ व नालियों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें