फोटो
बड़कोट। पावणी गांव में हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए हिमाचल प्रदेश की संजीवनी सहारा समिति रोहड़ू आगे आई है। समिति ने अग्निपीड़ित परिवारों को राहत सामग्री वितरित की। राहत अभियान में कई समाजसेवियों ने भी सहयोग किया। बाबूराम शर्मा ने आठ हजार, खुशाल नेगी ने पांच हजार तथा यशवंत शर्मा और जसवंत सीटू ने दो दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। वहीं, रजनीश ठाकुर ने राहत सामग्री पहुंचाने के लिए वाहन उपलब्ध कराया। जिला पंचायत सदस्य भगत रावत ने भी अभियान में सहयोग किया। समिति अध्यक्ष गोपाल चौहान ने कहा कि पावणी गांव में कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना सभी का मानवीय दायित्व है। इस मौके पर प्रेम ठाकुर, मुख्य सलाहकार राजेश चौहान, संजू , अजीत, जसवंत सीटू, प्रीतम राठौर, रोहित अंचलेटा आदि मौजूद रहे। संवाद